Recipes Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label केक - स्पंज पाइनएप्पल. Show all posts
Showing posts with label केक - स्पंज पाइनएप्पल. Show all posts

केक - स्पंज पाइनएप्पल

क्या चाहिए-   250 ग्राम शक्कर, 250 ग्राम मैदा, 7 अंडे या 250 ग्राम एगलैस पाउडर, आवश्यकतानुसार पानी, 1 कप बारीक कटे पाइनएप्पल के टुकड़े।
क्रीम बनाने के लिए- 500 ग्राम ताजी क्रीम, 150 ग्राम शक्कर।
ऐसे बनाएं- स्पंज केक-एक बोल में मैदा व शक्कर मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा पानी व एगलैस पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें। पानी इतना डालें, जिससे शक्कर व मैदा आसानी से घुल सकें। तैयार मिश्रण को चिकनाई लगे सांचे में डालें। पहले से गर्म ओवन में 160 डिग्री पर सांचा रखें। करीब 40-45 मिनट तक केक बेक करें। केक के पकने के दौरान क्रीम तैयार करें। इसके लिए एक बोल में क्रीम व शक्कर मिलाकर एकसार करें। मिश्रण को हल्का गाढ़ा होने तक फेंटे।
ठंडा होने पर स्पंज केक सांचे से निकालें। अब इसे तीन बराबर लेयर (परतों) में काटें। केक की पहली लेयर रखें। इस पर तैयार क्रीम फैलाएं। अब बारीक कटे पाइनएप्पल के कुछ टुकड़े डालें। इसके ऊपर दूसरी लेयर रखें और यही प्रक्रिया दोहराएं।
अंत में स्पंज केक की तीसरी लेयर रखें और बची हुई क्रीम से अच्छी तरह केक कवर कर दें। स्पंज पाइनएप्पल केक तैयार है। केक को सजाने के लिए क्रीम व शक्कर के मिश्रण में 2-3 बूंद मनचाहे रंग की डालें। अलग-अलग आइसिंग कोन में अलग-अलग रंग की क्रीम भर लें। अब आइसिंग कोन की मदद से तैयार केक पर पसंदीदा डिÊाइन बना दें।

Source: भास्कर न्यूज