Recipes Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label Recipe Information center. Show all posts
Showing posts with label Recipe Information center. Show all posts

केवल चीज़ और दूध से बनाएं ये 4 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़

केवल चीज़ और दूध से बनाएं ये 4 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़
(Sirf Cheese aur Doodh se Bani 4 Easy aur Tasty Recipes)


कभी-कभी हमारे किचन में सामग्री सीमित होती है लेकिन मन कुछ स्वादिष्ट खाने का करता है। ऐसे में अगर आपके पास सिर्फ चीज़ (Cheese) और दूध (Milk) है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है! सिर्फ इन दो सामग्रियों से आप कई स्वादिष्ट रेसिपीज़ बना सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे केवल चीज़ और दूध से बनने वाली 4 आसान और झटपट तैयार होने वाली रेसिपीज़, जिन्हें आप ब्रेकफास्ट, स्नैक्स या साइड डिश के रूप में बना सकते हैं।

🧂 1. चीज़ सॉस (Cheese Sauce)

घर पर ही बनाए स्वादिष्ट एवं चटपटा नमकीन



घर पर ही बनाए स्वादिष्ट एवं चटपटा नमकीन











source - Nirmla Nehra

घर पर ही बनाएं 100% hygenic काला खट्टा शरबत, और गोला

घर पर ही बनाएं 100% hygenic काला खट्टा शरबत, और गोला






Source - Rina Rasoi

हक्का मशरूम

आप हक्का मशरूम बना सकती है, जिसे नूडल्‍स या फ्राइड राइस के साथ सर्व किया जा सकता है।

विधि-

कितने- 2 सदस्‍यों के लिउ,
तैयारी में समय- 10 मिनट पकाने में समय- 15 मिनट

पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe



क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.

Read : Paneer Butter Masala Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
  1. पनीर - 250 ग्राम
  2. टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  3. हरी मिर्च - 1-2
  4. अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  5. क्रीम - आधा कप
  6. मक्खन - 2 टेबल स्पून
  7. हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
  8. लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
  9. हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  10. धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  11. कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
  12. नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  13. गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  14. जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.


मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.

ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.

पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
  1. समय - 15 मिनिट
  2. चार सदस्यों के लिये
Source - nisha madhulika

Kashmiri Dum Aloo


Ingredients -  1/2 kg potatoes - medium sized , 5 Tbsp oil . Water , 1 tsp Kashmiri red chilli powder , 2 1/2 tsp garam masala, 2 tsp saunth , 1 tsp saunf powder ,2 green cardamom ,3-4 tsp of curd , Salt - to taste

Method - 
Cut the potatoes in half, deep fry them and keep aside. Prick the potatoes with a toothpick and keep aside. Mix all the dry powders in a bowl. Add enough water to the bowl to make a paste.

Heat the oil in a pan and add the cardamom. Pour in the paste and stir for about 4-5 minutes. Add the potatoes and mix well. Then mix in the curd. Cover and cook for five minutes. Serve hot with 
rice.



प्याज का पराठा

आवश्यक सामग्री

  कप गेहूं का आटा,
   प्याज बारीक कटे हुए,
  हरी मिर्च बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
  अदरक बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
  आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
  स्वादानुसार नमक (स्वादानुसार)
  घी या तेल

विधि
सबसे प हले बर्तन में आटा को चालन से  छान लें. आटे में घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मिलाएं.
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
- इसके बाद भरांवन तैयार करने के लिए बर्तन में प्याज, हरी मिर्च, अदरकम, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- थोड़ा आटा लेकर लोई बनाकर छोटी पूरी बेलें. अब इस पूरी के बीच में थोड़ा सा भरांवन रखें.
- फिर पूरी को चारों तरफ से पलट कर भरांवन बंद कर दें. इसे गोल करके लोई बनाएं और गोल परांठा बेल लें.
- गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर तेल या घी डालकर चिकन कर लें. अब तवे पर पराठा डालकर सेकें.
- पराठे के दूसरी तरफ भी तेल या घी लगाएं और पलट कर सेंक लें.
इसी तरह सभी पराठे सेंक कर तैयार कर लें.

अब गर्मागर्म प्याज के पराठे को दही या चटनी के साथ परोसें

Berry Kanji Recipe


The must-have beverage during the summers and specially during the festival of Holi, Kanji is a fermented drink made with a host of spices to ensure the tangy taste. This recipe of Berry Kanji is made with frozen kanji mixed with spices and serve with mint and lemon wedge. Bring some tangy twist to your Holi party with this refreshing and tasty Kanji drink.

10 Best Kerala Recipes

The food of Kerala is one that needs no introduction: It's simple, zesty, flavourful and offers an intelligent combination of potent spices. Unlike the cuisine of its neighbouring states, the food of Kerala prides itself on being predominantly non-vegetarian. You've got chicken, mutton, pork, beef and a thrilling range of seafood - mussels, crab, tiger prawns, king prawns, tiny prawns, oysters, sardines, mackerel, tuna and gorgeous red lobsters.

सूप - पंचमेल

क्या चाहिए- 1/2 कप मिली-जुली दाल (अरहर, मूंग छिलका, धुली हुई मूंग, उड़द छिलका व मसूर की दाल), स्वादानुसार नमक, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटी गांठ अदरक, 1 बड़ा चम्मच मक्खन, 2 हरी मिर्च, 1 प्याज, स्वादानुसार नीबू रस।

ऐसे बनाएं - दालों को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें। अदरक, हरी मिर्च व प्याज बारीक काट लें। प्रेशर कुकर में मक्खन, गरम मसाला और नीबू रस छोड़कर शेष सामाग्री डाल दें। इसमें छह कप पानी डालकर आंच पर रखें। दो सीटी आने के बाद आंच धीमी करें। 4-5 मिनट बाद कुकर को आंच से उतारकर मिश्रण ठंडा होने के लिए रख दें।

अब प्रेशर कुकर खोलें और मिश्रण को मथनी की मदद से एकसार करें। आवश्यकता हो, तो पानी डालकर और उबाल लें। कड़ाही में 1 छोटा चम्मच मक्खन गर्म करें। इसमें जीरा डालकर भून लें। इसके पश्चात लाल मिर्च डालकर तैयार सूप डालें। गर्मा-गर्म सूप में मक्खन और गरम मसाला डालकर सर्व करें।
Source: भास्कर न्यूज

Batata Vada/ Aloo wada

Image result for Batata Vada/ Aloo wada
Rating: 5

Prep Time: 30 minutes

Cook Time: 20 minutes

Total Time: 50 minutes


Yield: 8-9 batata vadas


Serving Size: 3-4

Ingredients
For the Potato Filling you will need:
4 medium sized Potatoes
10-12 curry leaves
2 tsp skinned spilt urad dal (Black Gram)

Make Simple &Testy Tamarind (Imli) Chutney At Home

Tamarind,or popularly known as imli, has been an integral part of most households in India – 
One of the best ways to use tamarind is to make tarty chutney.

Here’s A Simple And Quick Recipe Of Tamarind Chutney To Make At Home:

Ingredients:
  • Tamarind (imli)
  • Jaggery
  • Red chilli powder
  • Cumin powder
  • Black salt
  • Table salt

Bhel Puri Chat (Spicy Crunchy Snack)

Behal Puri is a simple spicy snack with a light crunch! This is very popular with street vendors in Mumbai, Bhel puri. Every street vendor has his own twist but it doesn’t matter how you make it, two main ingredients remain the same . . . puffed rice (murmura) and fine sev.

Recipe will serve 4 to 6

Ingredients
3 cups puffed rice (murmura, kurmura) available in Indian grocery stores.
1 cup fine sav (vermicelli-like snack made from gram flour) available in Indian grocery stores.
1 cup papdi broken in small pieces (recipe you can find on my web site) or available in Indian grocery stores.

किचन टिप्स

  1. हरी मटर को अधिक समय तक ताजा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रिजर में रख दें।
  2. सख्त नींबू को अगर गरम पानी में कुछ देर के लिए रख दिया जाये तो उसमें से आसानी से अधिक रस निकाला जा सकता है। 
  3.  महीने में एक बार मिक्सर और ग्राइंडर में नमक डालकर चला दिया जाये तो उसके ब्लेड तेज हो जाते हैं।
  4. नूडल्स उबालने के बाद अगर उसमें ठंडा पानी डाल दिया जाये तो वह आपस में चिपकेंगे नही।
  5. पनीर को ब्लोटिंग पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखने से यह अधिक देर तक ताजा रहेगा।

MasterChef Recipes: Mast Masala Suziya


Ingredients:

For the Wrap:
1 cup - Sooji (Semolina)
1 cup - Curd
A handful of - Chopped coriander
3-4 - Green Chilies
1 pkt - Eno
To taste - Red Chili powder
To taste - Salt
20g- Paneer
For frying - Oil
1 tbsp - Mayonnaise

For the tikki mix:
1 - Green Chilli
1 small piece - Ginger
1 cup - Onion
1 cup - Capsicum
½ cup - Green Olives
¼ cup - Red Chilli Powder
2 cups - Blanched and chopped red tomatoes
1 tsp - Mayonnaise
¾ tbsp - Ketchup
8-10 - Mushrooms
100g - Paneer
A few drops - Oregano
To taste - Dhaniya (Coriander) powder
1 small bunch - Fresh Coriander
Few springs - Mint

For the Chutney:
Small ball - Thick extract of Imli (tamarind)
To taste - Salt
To taste - Black pepper
1 tbsp - Sugar

Method:

To make the wrap: Spread the oil on a pan. In a bowl, combine the sooji, curd, chopped coriander, red chilli powder, green chilies and salt. Add a little water to make a batter. Into this batter add eno and mix. Spread this mixture (like you would to make a dosa) over the heated pan and fry till cooked.

Sprinkle the chopped paneer over the wrap and cook for two minutes more or till the colour of the paneer has changed slightly. Remove from the pan and set aside.

To make the tikki mix: Heat oil in a pan and fry the green chili, mushroom, chopped ginger, chopped onion, chopped capsicum, olives for two minutes.

When lightly fried, add pizza sauce, mayonnaise, tomato ketchup, salt, oregano, red chili powder and a little water. At the end, add chopped paneer, dhaniya powder and chopped fresh coriander.

To make the chutney: In a saucepan, simmer the tamarind extract until thick. Add salt, sugar, black pepper.

To assemble: spread mayonnaise over the wrap and layer the tikki mixture over it. Add a ring of onion, tomato. Sprinkle with chopped coriander and roll. Garnish with a few sprigs of coriander and mint.
SOURCE - lifestyle.yahoo 

नूडल स्प्रिंग रोल - Noodles Spring Rolls Recipe

बच्चों और यंग जनरेशन को नूडल्स स्प्रिंग रोल बहुत पसन्द आते हैं. हम वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Rolls) बना चुके हैं, जिसके लिये रैपर हमने मैदा घोल कर तवे पर फैला कर बनाये थे, आज हम रैपर मैदा को बेल कर तवे पर सेक कर तैयार करेंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Spring Rolls

आटा लगाने के लिये
मैदा - 1 कप
नमक - 1/4 छोटी चम्मच नमक
तेल - 2 छोटे चम्मच

स्टफिंग के लिये
नूडल - 1 कप उबाले हुये
पनीर - 1/4 कप छोटे टुकड़े में कटा हुआ
पत्ता गोभी - आधा कप बारीक कटी हुई
मटर के दाने - 1/4 कप
शिमला मिर्च - 1 /4 कप बारीक कटी हुई
हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक - 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ या 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट
नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच या 1 छोटी चम्मच सिरका
सोया सोस - 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल - स्टफिंग के बनाने लिये और स्प्रिंग रोल को तलने के लिये
विधि - How to make Noodles Spring Rolls

आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये: मैदा को किसी बड़े प्याले में डालकर तेल और नमक डालकर मिक्स कर लीजिये. थोड़ा थोड़ा हल्का गरम पानी डालते हुये नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये (इतना आट गूथने में आधा कप से थोड़ा कम पानी लग जायेगा). आटे को 10-15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

स्टफिंग - How to make Stuffing for Noodles Spring Rolls
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये, मटर के दाने डालकर 2 मिनिट ढककर भून लीजिये, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर एक डेड़ मिनिट भून लीजिये, पनीर डाल दीजिये, नमक, काली मिर्च, नूडल, सोया सास और नीबू का रस, हरा धनियां डाल कर सारी चीजों को मिक्स होने तक पका लीजिये. स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये.

रैपर - How to make Wrappers for Noodles Spring Rolls
मैदा से छोटी छोटी एक बड़े बेर के बराबर की लोई बनाकर तैयार कर लीजिये (इतने आटे से 14 लोई बनकर तैयार हो गई हैं). एक लोई को उठाइये, सूखा मैदा में लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में पतला बेलिये, बेली हुई पूरी को अलग प्लेट में रख दीजिये. दूसरी पूरी भी इसी आकार की पतली पूरी बेल कर तैयार कर लीजिये. अब इस पूरी के ऊपर आधा छोटी चम्मच तेल डालकर सारी ओर फैलाइये, पहले पूरी जो हमने बेल कर अलग रख दी थी उस पूरी को इसके ऊपर रखकर, दबाकर, किनारे से बेलते हुये और पतला 8-10 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिये. बेली हुई पूरी को हल्के गर्म तवा पर डालिये और नीचे की ओर से हल्का सा सिकने पर पलट कर दूसरी ओर भी बिलकुल हल्का सा सेक कर उतार कर प्लेट में रख लीजिये, ये 2 रैपर एक साथ सिक कर तैयार हो गये हैं, सारे रैपर इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल भर कर तैयार कीजिये:
स्टफिंग और रैपर तैयार है. 1 टेबल स्पून मैदा का गाढ़ा घोल बना लीजिये, जिससे रोल को चिपकाइये. रैपर को खोलिये, और एक रैपर को चकले पर अन्दर की सतह ऊपर करते हुये रखिये, 2 चम्मच स्टफिंग रैपर के ऊपर की ओर किनारा थोड़ा छोड़ते हुये, पतला फैलाते हुये रखिये. पहले ऊपर का किनारा मोड़िये और अब थोड़ा थोड़ा घोल मैदा लगा कर साइड के दोंनो किनारे मोड़ कर चिपका दीजिये, और रोल कीजिये, आखिरी किनारा मैदा लगाकर अच्छी तरह चिपका कर रोल तैयार कर लीजिये, और किसी प्लेट में रख लीजिये, सारे स्प्रिंग रोल इसी प्रकार भर कर बनाकर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल को शैलो फ्राई कीजिये:
समतल तले के पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, 3 -4 जितने स्प्रिंग रोल आ जाय उतने स्प्रिंग रोल कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये. धीमी और मीडियम आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सिके स्प्रिंग रोल को किसी नैपकिन बिछी प्लेट पर रखिये. सारे नूडल स्प्रिग रोल इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल को डीप फ्राइ कीजिये:
कढ़ाई में थोड़ा तेल और डाल दीजिये कि स्प्रिंग रोल तेल में डूब कर तले जा सकें, तेल मीडियम गरम होने पर, स्प्रिंग रोल 3 -4 जितने एक बार कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये, मीडियम और धीमी आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारौं ओर गोल्डन ब्राउन होने तल कर, नैपकिन पेपर बिछी प्लेट पर निकाल कर रख लीजिये. सारे नूडल्स स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

शैलो फ्राइ और डीप फ्राई दोनों तरह से फ्राई किये गये नूडल स्प्रिंग रोल तैयार है, नूडल्स स्प्रिंग रोल को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.

सुझाव:
नूडल्स स्प्रिंग रोल को ओवन में बेक भी कर सकते हैं: ओवन में बेक करने के लिये, ओवन को 200 डि. से. पर प्रीहीट कीजिये, और नूडल्स स्प्रिंग रोल को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर ही 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय बढ़ाते हुये स्प्रिंग रोल को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
स्टफिंग अपने मनमुताबिक पसन्द सब्जियां लेकर स्प्रिंग रॉल्स बनाईये.
Source - nisha madhulika

दाबेली - Dabeli Recipe

दाबेली गुजरात का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. यह दिखने में बर्गर जैसा लगता है लेकिन इसका स्वाद एकदम हटकर है. इसका खट्टा, मीठा, तीखा और नमकीन स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Dabeli Recipe Video
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dabeli
पाव - 8
मक्खन - 2 टेबल स्पून
मीठी चटनी - आधा कप
लाल या हरी चटनी- आधा कप
मसाला मूगफली - 2 टेबल स्पून
पतले सेव - आधा कप
हरा धनियां - बारीक कटा हुआ आधा कप
अनार के दाने - आधा कप

दाबेली मसाला - Dabeli Masala
साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1
दाल चीनी - एक इंच का टुकड़ा
लौंग - 2
काली मिर्च - 3-4

दाबेली स्टफिंग
आलू - 4
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
मक्खन - 1 टेबल स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
चीनी - 3/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच(यदि आप चाहें)
नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make Dabeli

आलू को उबाल कर छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. अदरक को कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये.
अब स्टफिंग में मिलाने के लिये दाबेली मसाला बना लेते है.

दाबेली मसाला - Dabeli Masala Powder Recipe
लाल मिर्च को छोड़ कर सारे मसाले गरम तवे पर डालकर हल्के से ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने हुये मसाले ठंडा कीजिये और बारीक पीस लीजिये. दाबेली मसाला तैयार है. इस मसाले को दाबेली स्टफिंग को भूनते समय मिला लेते हैं.

दाबेली स्टफिंग
कढ़ाई में मक्खन और तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम मक्खन में हींग और जीरा डालिये, जीरा हल्का सा भूनने पर अदरक, हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, कटे टमाटर डालिये और टमाटर के मैस होने तक भूनते हुये पका लीजिये. आलू, नमक और दाबेली मसाला मिलाइये और 3 - 4 मिनिट तक चलाते हुये भूनिये. दाबेली स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

दाबेली बनाइये
पाव को 2 साइड से इस तरह काटिये कि वह बची हुई 2 साइड से जुड़ा रहे, तवे को गरम कीजिये, कटे पाव के ऊपर और नीचे थोड़ा सा मक्खन लगा कर, पाव को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये.

पाव के काटे गये भाग को खोलिये, खुले भाग के अन्दर दोंनों तरह एक ओर मीठी और दूसरी ओर नमकीन हरी चटनी लगाइये, अब एक चम्मच ऊपर तक भर का दाबेली स्टफिंग रखिये, इसके ऊपर छोटी चम्मच सींग दाना, 1 छोटी चम्मच सेव, 1 छोटी चम्मच हरा धनियां, और 1 छोटी चम्मच अनार दाने रखिये. दाबेली को हाथ से दबा कर बन्द कर दीजिये.

स्वादिष्ट दाबेली तैयार हैं, गरम गरम ताजा दाबेली परोसिये और खाइये.
Source - nisha madhulika

करेला चाट – Karela Chaat Recipe

करेला चाट में करेला सब्जी का इस्तेमाल नहीं होता. इस चाट में करेला के आकार में मैदा के नमकीन बनाकर प्रयोग किये जाते हैं. ब्रज और इसके आस पास चाट करेला बहुत पसंद की जाती है.

इन नमकीन करेलों को आप चाट ही नहीं बल्कि सामान्य नमकीन की तरह चाय नाश्ते में उपयोग भी कर सकते हैं. तो आइये फिर हम जल्दी से करेला चाट बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela Chaat Recipe
करेला (Karela Namkeen) बनाने के लिये
मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
अजवायन - आधा छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
जीरा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच (दरदरी की हुई)
तेल- 60 ग्राम (1/4 कप)
तेल - तलने के लिये

चाट (Chaat) बनाने के लिये
आलू - 2 (उबले हुये)
दही - एक कप
मीटी चटनी - आधा कप
हरी चटनी - आधा कप
भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
काला नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - स्वादानुसार
बेसन के छोटे सेव - एक कप
हरा धनियां - एक टेबल स्पून( कतरा हुआ)
अनार के दाने - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Karela Chaat Recipe
करेला कैसे तलें

मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, तेल, नमक, अजवायन और काली मिर्च डाल कर मिलाइये और पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

गुथे हुये आटे से नींबू के आकार जितना आटा निकालिये, गोल कीजिये और 5-6 इंच के व्यास में गोल पतली पूरी की तरह बेल लीजिये, चाकू से चित्र में दिखाये अनुसार कट लगाइये, दोनों ओर से उठाते हुये रोल कीजिये, सारे करेले इसी तरह तैयार कीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में करेले डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, तले हुये करेले प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे करेले इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. चाट बनाने के लिये करेले तैयार हैं.
इन करेलों की चाट बनायें

दही को छान कर पानी निकाल दीजिये, दही को फैट लीजिये.

प्लेट में 2 करेले रखिये, दही डालिये, सोंठ डालिये, हरी चटनी डालिये, उबले हुये आलू मैश करके ऊपर डाल दीजिये. थोड़ा सा दही और डालिये, काला नमक, सेव, भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालिये, चाट को हरा धनियां और अनार दाने डाल कर सजाइये. लीजिये करेला चाट तैयार है. ये चाट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी.
करेला चाट ही नहीं करेला नमकीन भी आपको बहुत पसंद आयेगी.

आप बचे हुये करेले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये और चाय के साथ नाश्ते या स्नेक्स के रूप में कभी भी खाइये, आपको चाय करेले बहुत पसन्द आयेंगे. इन्हें सामान्य नमकीन की तरह चार पांच हफ्ते तक रखा जा सकता है.
Source - nisha madhulika

ठंडाई - Thandai



गर्मी के दिनों में सुबह-सुबह ठंडाई पीने का मजा़ ही अलग है। यदि आप इसे रोज सुबह पियें तो यह आपको लू और नकसीर से होने वाली तकलीफों से बचाती है। यह बेहद स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही साथ हमारे शरीर को ऊर्जा व ताज़गी भी देती है। वैसे तो आजकल बाजा़र में रेडीमेड ठंडाई भी मिल जाती है, लेकिन कुछ मिलावट और प्रिजरवेटिव्स के होने की भी संभावना रहती है। इसलिये घर की बनी ठंडाई ही सही मायने में फायदेमंद होती है। तो आइये आज हम घर पर ही ठंडाई बना लेते हैं।

आवश्यक सामग्री: 



चीनी - 5 कप 


पानी - 2.1/2 कप 


बादाम - 1/2 कप से थोड़े ज्यादा 


सौंफ - 1/2 कप

रगड़ा पेटिस - Ragda Pattice Recipes

मुम्बई के हर कोने में आपको रगडा पेटिस (Ragda Petis) के स्टाल मिल जायेंगे. इसे आप नाश्ते में या शाम के खाने में कभी भी बना कर खा सकते हैं. इसे बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice) बनायें.
Read this recipe in English - How to make Ragda Pattice
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ragda Pattice
पेटिस बनाने के लिये
आलू - 750 ग्राम ( 10 )
ब्रेड स्लाइस - 4
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - सेकने के लिये


रगड़ा बनाने के लिये
सूखे पीले मटर - 125 ग्राम (एक कटोरी)
खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
तेल या घी - 2 टेबिल स्पून
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2-3(बारीक कतर लीजिये)
अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर या इमली का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चाट को परसते समय
हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कतरा हुआ)
मीठी चटनी - आधा छोटी कटोरी
हरी चटनी - एल छोटी कटोरी
दही - एक कटोरी (फैटा हुआ)
चाट मसाला
विधि - How to make Ragda Petis
रगड़ा बनाने के लिये

मटर धोकर, पूरी रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. मटर पानी से निकाल कर, कुकर में डालिये, खाना सोडा, नमक और मटर की मात्रा से दुगना पानी मिलाइये. कुकर बन्द करिये और मटर को उबालने के लिये आग पर रख दीजिये, एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट धीमी आग पर पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जीरा डालकर भुनने दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और लाल मिर्च डालकर हल्का सा भूनिये, अब इस मसाले में उबले हुये मट एक कटोरी पानी (आवश्यकतानुसार पानी) और खटाई मिला दीजिये, धीमी आग पर 4-5 मिनिट पकाइये. टेस्ट करके अपने अनुसार नमक और खटाई की मात्रा को ठीक कर लीजिये. रगड़ा तैयार है.
पेटिस बनाने के लिये

आलू को उबाल कर छीलिये, ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोइये, आलू और ब्रेड को मैस करके मिला लीजिये. नमक डालिये और मिश्रण को आटे के तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.
नान स्टिक कढ़ाई या तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, हाथ से गोल करके, हथेली पर रखकर, दबाकर चपटा कीजिये, और कम तेल (शैलो फ्राई) में दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये.
प्लेट में इस तरह लगायें

एक प्लेट में 2 पेटिस रखिये, एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये, इसके ऊपर हरी चटनी, और मीटी चटनी डालिये, अगर आप दही पसन्द करें तो फैटा हुआ दही डालिये, कटे हुये हरे धनिये डालकर सजाइये, और चाट मसाला डालकर स्वाद बढाइये. आप स्वाद के लिये इसके ऊपर बेसन के सेव भी डाल सकते है. प्याज खाते है तो इसे भी कतर कर डाल लीजिये. आपकी रगड़ा पेटिस (Ragda Petis) तैयार है, खाइये और बताना न भूलिये कि चाट कैसी है?
Source - nisha madhulika