Recipes Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

समोसा चाट रेसिपी | घर पर बनाएं चटपटी स्ट्रीट स्टाइल समोसा चाट

समोसा चाट रेसिपी | घर पर बनाएं चटपटी स्ट्रीट स्टाइल समोसा चाट

समोसा तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन जब कुरकुरे समोसे के साथ दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और सेव मिल जाएं, तो इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है। समोसा चाट ऐसी ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आप घर पर बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं।

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो या अचानक घर आए मेहमानों के लिए स्नैक बनाना हो, समोसा चाट एक बढ़िया विकल्प है। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार तीखापन, खट्टापन और मिठास कम या ज्यादा कर सकते हैं।

हरा धनिया और पुदीना लंबे समय तक ताजा कैसे रखें? जानिए आसान घरेलू तरीके


हरा धनिया और पुदीना लंबे समय तक ताजा कैसे रखें? जानिए आसान घरेलू तरीके

हरा धनिया और पुदीना…
इनकी खुशबू ही खाने में जान डाल देती है। 

दाल हो या सब्जी, चाट हो या रायता, पुलाव हो या चटनी—ऊपर से डाला गया थोड़ा-सा ताजा धनिया या पुदीना खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है।

लेकिन परेशानी यह है कि हरा धनिया और पुदीना बहुत जल्दी मुरझाने, पीले पड़ने और खराब होने लगते हैं।

कई बार हम बाजार से अच्छी मात्रा में धनिया-पुदीना ले आते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में उसका बड़ा हिस्सा खराब हो जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप इन्हें ज्यादा समय तक ताजा रख सकती हैं।

रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम मसाला रेसिपी | घर पर बनाएं स्वादिष्ट मशरूम की सब्ज़ी


अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं, तो यह
रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम मसाला रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह सब्ज़ी बनाने में आसान है, केवल 30 मिनट में तैयार हो जाती है और रोटी, पराठा, नान, कुलचा या जीरा राइस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।

तैयारी का समय

  • तैयारी का समय: 10 मिनट
  • पकाने का समय: 20 मिनट
  • कुल समय: 30 मिनट
  • परोसने की मात्रा: 4 लोगों के लिए

पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe



पोहा कटलेट रेसिपी | बाहर से कुरकुरे, अंदर से मुलायम – आसान और स्वादिष्ट स्नैक

पोहा कटलेट एक ऐसा स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय स्नैक है जिसे आप सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या किसी भी छोटी-बड़ी पार्टी में आसानी से बना सकते हैं। यदि आपके घर में पोहा और उबले हुए आलू उपलब्ध हैं, तो कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट, कुरकुरे और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आने वाले कटलेट तैयार किए जा सकते हैं।
यह रेसिपी बाहर से सुनहरे और कुरकुरे तथा अंदर से मुलायम होती है। इसे हरी धनिया की चटनी, टमाटर सॉस या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

सैंडविच ढोकला रेसिपी | घर पर बनाएं स्पंजी और स्वादिष्ट गुजराती स्नैक

 


सैंडविच ढोकला – स्वाद, रंग और सेहत का अनोखा संगम

सैंडविच ढोकला गुजरात का एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक स्नैक है, जो अपने आकर्षक दो-रंगी रूप, मुलायम बनावट और लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है। यह सामान्य ढोकले से थोड़ा अलग होता है, क्योंकि इसमें दो परतों के बीच हरी चटनी की स्वादिष्ट लेयर होती है। यही कारण है कि इसे "सैंडविच ढोकला" कहा जाता है।

केवल चीज़ और दूध से बनाएं ये 4 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़

केवल चीज़ और दूध से बनाएं ये 4 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़
(Sirf Cheese aur Doodh se Bani 4 Easy aur Tasty Recipes)


कभी-कभी हमारे किचन में सामग्री सीमित होती है लेकिन मन कुछ स्वादिष्ट खाने का करता है। ऐसे में अगर आपके पास सिर्फ चीज़ (Cheese) और दूध (Milk) है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है! सिर्फ इन दो सामग्रियों से आप कई स्वादिष्ट रेसिपीज़ बना सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे केवल चीज़ और दूध से बनने वाली 4 आसान और झटपट तैयार होने वाली रेसिपीज़, जिन्हें आप ब्रेकफास्ट, स्नैक्स या साइड डिश के रूप में बना सकते हैं।

🧂 1. चीज़ सॉस (Cheese Sauce)

आलू चाट: चटपटा स्वाद (Aloo Chaat: Chatpata Swad)

 रोड साइड स्ट्रीट फूड खाने का मन है, तो क्यों न आलू चाट (Aloo Chaat) ट्राई की जाए. बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही टेस्टी भी. आप चाहें तो इसे इंस्टेंट चाट के तौर भी बना सकते हैं.


सामग्री:

2 कप आलू (उबले और चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)

1 कप हरी धनिया, 2 हरी मिर्च, 4 कलियां लहसुन की, 1 टुकड़ा अदरक का, 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 1 टीस्पून चाट मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार

मैंगो ट्रीट: आम पाक (Mango Treat: Aam Pak)

 गर्मियों के मौसम में आम को आपने अलग-अलग फ्लेवर में ट्राई किया होगा, लेकिन क्या आपने आम पाक (Aam Pak) खाया है. अगर नहीं, तो फिर जाएं अपने किचन में और तैयारी करें आम पाक की. आम की यह रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी है, बनाने में भी उतनी ही आसान भी. तो क्यूं न ट्राई किया जाए आम पाक.

ब्रेकफास्ट आइडियाज़: बेसन-मेथी थेपला



ब्रेकफास्ट में अगर हेल्दी और टेस्टी खाने का मूड है, तो चटपटा बेसन-मेथी थेपला (Besan-Methi Thepla) बना सकते हैं. पौष्टिकता से भरपूर बेसन-मेथी थेपला आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं. तो फिर क्यों न ट्राई किया जाए ये टेस्टी मेथी बेसन थेपला.

सामग्री: 

1 कप गेहूं का आटा 
आधा कप बेसन 
1/4 कप दही 
1-1 प्याज़ और टमाटर कद्दूकस किए हुए 
आधा कप मेथी कटी हुई 
1/4 कप हरा धनिया कटा हुआ 
1-1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट 
लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और अचार का मसाला 
आधा टीस्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट 
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर 
नमक स्वादानुसार 
सेंकने के लिए तेल 

छौंक के लिए: 

1 टेबलस्पून घी 
1-1 टीस्पून जीरा और अजवायन 
1/4 टीस्पून हींग 

विधि: 

घी गर्म करके छौंक की बची हुई सामग्री मिलाएं. 

प्याज़ और लहसुन का पेस्ट मिलाकर भून लें. 

1 मिनट बाद टमाटर और मेथी मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं. 

हरा धनिया मिलाकर आंच पर से उतार लें. 

ठंडा होने दें. बची हुई सारी सामग्री (सेंकने के लिए तेल छोड़कर) मिलाकर गूंध लें. 

थेपले बेलकर तेल लगाकर सेंक लें.

Source - Meri Saheli 

घर पर ही बनाए स्वादिष्ट एवं चटपटा नमकीन



घर पर ही बनाए स्वादिष्ट एवं चटपटा नमकीन











source - Nirmla Nehra

घर पर ही बनाएं 100% hygenic काला खट्टा शरबत, और गोला

घर पर ही बनाएं 100% hygenic काला खट्टा शरबत, और गोला






Source - Rina Rasoi

हक्का मशरूम

आप हक्का मशरूम बना सकती है, जिसे नूडल्‍स या फ्राइड राइस के साथ सर्व किया जा सकता है।

विधि-

कितने- 2 सदस्‍यों के लिउ,
तैयारी में समय- 10 मिनट पकाने में समय- 15 मिनट

पनीर बटर मसाला - Paneer Butter Masala Recipe



क्रीम की रिच ग्रेवी से बना पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala Recipe) पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं. इसे कई तरह से बना सकते हैं. निम्न आसान तरीके से बना तरीके से बने पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायल पनीर बटर मसाला (Restaurant Style Paneer Butter Masala) होता है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.

Read : Paneer Butter Masala Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Butter Masala
  1. पनीर - 250 ग्राम
  2. टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  3. हरी मिर्च - 1-2
  4. अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  5. क्रीम - आधा कप
  6. मक्खन - 2 टेबल स्पून
  7. हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
  8. लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
  9. हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  10. धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  11. कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
  12. नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  13. गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  14. जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
विधि: - How to make Paneer Makhani Recipe

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर सुखा लीजिये. टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट कर जार में डालिये, हरी मिर्च के डंठल हटाकर बडे टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिये, अदरक भी छील कर बड़े टुकड़े में काटकर जार में डाल दीजिये, और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर मेल्ट होने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दीजिये.


मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले का बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.

ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डालकर मिला दीजिये.

पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, पनीर बटर मसाला सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
  1. समय - 15 मिनिट
  2. चार सदस्यों के लिये
Source - nisha madhulika

Kashmiri Dum Aloo


Ingredients -  1/2 kg potatoes - medium sized , 5 Tbsp oil . Water , 1 tsp Kashmiri red chilli powder , 2 1/2 tsp garam masala, 2 tsp saunth , 1 tsp saunf powder ,2 green cardamom ,3-4 tsp of curd , Salt - to taste

Method - 
Cut the potatoes in half, deep fry them and keep aside. Prick the potatoes with a toothpick and keep aside. Mix all the dry powders in a bowl. Add enough water to the bowl to make a paste.

Heat the oil in a pan and add the cardamom. Pour in the paste and stir for about 4-5 minutes. Add the potatoes and mix well. Then mix in the curd. Cover and cook for five minutes. Serve hot with 
rice.



प्याज का पराठा

आवश्यक सामग्री

  कप गेहूं का आटा,
   प्याज बारीक कटे हुए,
  हरी मिर्च बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
  अदरक बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
  आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
  स्वादानुसार नमक (स्वादानुसार)
  घी या तेल

विधि
सबसे प हले बर्तन में आटा को चालन से  छान लें. आटे में घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मिलाएं.
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
- इसके बाद भरांवन तैयार करने के लिए बर्तन में प्याज, हरी मिर्च, अदरकम, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- थोड़ा आटा लेकर लोई बनाकर छोटी पूरी बेलें. अब इस पूरी के बीच में थोड़ा सा भरांवन रखें.
- फिर पूरी को चारों तरफ से पलट कर भरांवन बंद कर दें. इसे गोल करके लोई बनाएं और गोल परांठा बेल लें.
- गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर तेल या घी डालकर चिकन कर लें. अब तवे पर पराठा डालकर सेकें.
- पराठे के दूसरी तरफ भी तेल या घी लगाएं और पलट कर सेंक लें.
इसी तरह सभी पराठे सेंक कर तैयार कर लें.

अब गर्मागर्म प्याज के पराठे को दही या चटनी के साथ परोसें