कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस रेसिपी (Caprese salad with pesto sauce Recipe)


कितने लोगों के लिए: 2
तैयारी का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
टोटल टाइम: 35 मिनट
कठिनाई स्तर: आसान

सैलेड बेहद ही हेल्दी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आप में से कई लोगों ने अलग-अलग तरह के सैलेड खाएं होंगे लेकिन आज हम एक इटैलियन सैलेड की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे जूसी टमाटर चीज़ और पेस्तो सॉस से तैयार किया जाता है।

कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस की सामग्री
सैलेड के लिएः
  • 2 टमाटर
  • तुलसी
  • 1 पैकेट मोजरेला
  • पैस्तो सॉस के लिएः
  • तुलसी
  • 1 कप पाइन नट्स
  • 1 कप चीज, कद्दूकस
  • 1/2 कप जैतून का तेल
  • 1/2 नींबू का रस
कैपरीज सैलेड विद पेस्तो सॉस बनाने की वि​धि
1.सैलेड बनाने के लिए:

2.सबसे पहले टमाटर को गोल-गोल काट लें। फिर इसके ऊपर जैतुन का तेल, नमक और काली मिर्च लगाएं।
3.मोजारेला के छोटे-छोटे पीस कट करें।
4.1 ट्रे में टमाटर और मोजारेला को रखकर गार्निशिंग के लिए तुलसी और पैस्टो सॉस का इस्तेमाल करें।
5.सर्व करें।
पैस्टो सॉस को बनाने के लिए:

1.सबसे पहले ब्लैंडर में तुलसी, पाइन नट्स, चीज और जैतून का तेल मिलाकर 1 पेस्ट तैयार करें।
2.फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
3.अगर पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा जैतून का तेल मिलाएं।

Key Ingredients: टमाटर, तुलसी, मोजरेला , तुलसी, पाइन नट्स, चीज, जैतून का तेल , नींबू का रस

Source – NDTV Food