Recipes Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

फ्रूट कपकेक रेसिपी

कितने लोगों के लिए: 6
तैयारी का समय: 05 मिनट
पकाने का समय: 45 मिनट
टोटल टाइम: 50 मिनट
कठिनाई स्तर: मीडियम

कपकेक, जो चीनी, फ्रूट्स, पुदीना पत्ती और व्हीप्ड क्रीम से भरे हैं। क्यों पढ़कर ही मुंह में पानी आ गया न। डिज़र्ट

फ्रूट कपकेक की सामग्री
  • 100 ग्राम मक्खन
  • 100 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 1 मीठा नींबू
  • 2 अंडे
  • 100 ग्राम मैदा
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • कपकेक फिलिंग तैयार करने के लिएः
  • 2 टेबल स्पून चाश्नी
  • चार बड़े चम्मच (आप इसमें मार्केट में मिलने वाले कैन फ्रूट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं) तैयार किए हुए फ्रूट्स
  • 1 टेबल स्पून अदरक , finely chopped
  • कपकेक टॉपिंग तैयार करने के लिएः
  • 125 ग्राम व्हीप्ड क्रीम
  • पुदीना पत्तियां
फ्रूट कपकेक बनाने की वि​धि

1.मक्खन, चीनी और मीठे नींबू के छिलके को एक साथ मिक्स कर लें। फिर इसमें अंडे तोड़कर डालें।
2.इसके बाद इसमें मौदा और बेकिंग पाउडर मिक्स करें।
3.तेल लगे मफिन मोल्ड्स में तैयार किए बैटर डालें।
4.करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें ओवन में 180 डिग्री पर बेक कर लें। बेक हो जाने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रखें।
5.अब फिलिंग सामग्री को एक साथ मिलाकर मिक्स करें।
6.केक के बीच में छेद करके एक छोटा चम्मच फिलिंग भरें।
7.ऊपर से पुदीना पत्ती और व्हीप्ड क्रीम से गार्निश कर सर्व करें।

Key Ingredients: मक्खन, कैस्टर शुगर, मीठा नींबू, अंडे, मैदा, बेकिंग पाउडर, चाश्नी, अदरक , व्हीप्ड क्रीम , पुदीना पत्तियां
Source - NDTV