Recipes Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

वनीला बीन कपकेक रेसिपी (Vanilla bean cupcakes Recipe)


कितने लोगों के लिए: 12
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 40 मिनट
टोटल टाइम: 50 मिनट
कठिनाई स्तर: मीडियम

आप भी घर पर ट्राई करें यह खुबसूरत वनीला कपकेक। इसमें बादाम की सुगंध वाली क्रीम और कटे हुए बादाम से टापिंग की जाती है। ये कपकेक बच्चों को बहुत ही पसंद आएंगे।

वनीला बीन कपकेक की सामग्री
कपकेक के लिए:
  • 1 ¼ कप सभी प्रकार की मैदा
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • ¼ टी स्पून बेकिंग सोडा
  • ¼ टी स्पून नमक
  • ¾ कप सफेद चीनी
  • 2 अंडे
  • पांच बड़े चम्मच (पिघला और ठंडा किया) मक्खन
  • 1/3 कप दूध
  • दो छोटे चम्मच/ एक वनीला फली वनीला बीन पेस्च
  • फ्रॉस्टिंग के लिए:
  • (मीडियम चोटी बनने तक फेंटी हुई) क्रीम
  • एसेंस बादाम
वनीला बीन कपकेक बनाने की वि​धि
1.ओवन को 350 डिग्री फॉरेन्हाइट पर गर्म कर लें और 12 कप मफीन पैन पर बटर पेपर लगा लें।
2.मीडियम आकार के बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिला लें। अच्छे से मिलने तक ब्लेंड करें। एक छोटे बाउल में मक्खन और चीनी को मिला लें और हल्के रंग की होने तक पेंटे।
3.अंडे मिलाएं और मक्खन में पूरी तरह से मिलने तक फेंटे। दूध डालकर फेंटे। गीली सामग्री को सूखी में डालें और अच्छे से मिलने और गांठे न रहने तक मिलाएं। पहले से तैयार पैन में मिश्रण डालें और 18-20 मिनट के लिए बेक करें
4.बीच से दबाने पर केक आसानी से बाहर आ जाए, तो समझें आपके केक तैयार हैं। जब कपकेक पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो बादाम एसेंस के साथ मीडियम पीक (चोटी) तक फेंटी क्रीम लगाएं।
5.स्ट्रॉन्ग फ्लेवर के लिए ज़्यादा एसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। केक पर क्रीम लगा कर बादाम से सजाएं और सर्व करें।

Key Ingredients: सभी प्रकार की मैदा , बेकिंग पाउडर , बेकिंग सोडा, नमक , सफेद चीनी, अंडे, मक्खन , दूध , वनीला बीन पेस्च, क्रीम , बादाम

Source – NDTV Food