जानिए किमामी सेवइयां बनाने का तरीका




रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन, डिजर्ट 
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4 
  • समय : सिर्फ 20 मिनट 
  • मील टाइप : वेज 
  • त्‍योहार : ईद 

आवश्यक सामग्री 
  • 1 बड़ी कटोरी सेवईं 
  • डेढ़ कप घी
  • ढाई कप दूध
  • 5-6 इलायची
  • 4-5 लौंग 
  • डेढ़ कप चीनी 
  • पानी जरूरत के अनुसार 


सजावट के लिए 
  • 8-10 बादाम बारीक कटे हुए 
  • 8-10 पिस्ता बारीक कटा हुआ 


विधि 

- किमामी सेवईं बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक बर्तन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गर्म होते ही इलायची और लौंग डालकर फ्राई कर लें. 
- इलायची और लौंग से भीनी खुशबू आते ही इन्हें निकालकर एक कटोरी में रख दें. 
- अब इसी पैन में 4 से 5 मिनट तक सेवइयों को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. 
- दूसरी ओर एक दूसरे बर्तन में मीडियम अंच में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें. 
- फ्राई की हुई सेवइयों को तैयार चाशनी में डालें.
- जब सेवइयां चाशनी में घुल जाए तब इसमें दूध डालकर लगभग 5 मिनट तक उबालें. 
- तय समय के बाद आप पाएंगे कि दूध में गाढ़ापन आ चुका है. आंच बंद कर दें और फ्राई की हुई लौंग और इलायची से गार्निश कर सर्व करें.

Source - Pakwan Gali