Recipes Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

भिंडी फ्राइड रायता

आपको चाहिए - 250 ग्राम दही, 100 ग्राम भिंडी, 50 ग्राम क्रीम, स्वादानुसार नमक, 2 छोटा चम्मच ज़ीरा पाउडर, 3 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आवश्यकतानुसार तेल और 1 छोटा चम्मच शहद।
ऐसे बनाएं - सबसे पहले भिंडी गोल काट लें। तेल गर्म करें और मंद आंच में भिंडी सुनहरी होने तक तलें। अब दही में क्रीम मिलाकर फेंट लें। इसमें शहद, नमक मिलाकर तली भिंडी डालें और लाल मिर्च पाउडर व ज़ीरा पाउडर बुरक दें। ठंडा करके सर्व करें।
Source: वीणा गुप्ता