Recipes Smart Search



Sort :
Loading...
Go to Page :

मफिंस

क्या चाहिए - 250 ग्राम शक्कर, 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम मक्खन, 1 चम्मच वनीला एसेंस, आवश्यकतानुसार किशमिश।

ऐसे बनाएं- एक बोल में शक्कर व मक्खन डालकर एकसार करें। अब इसमें मैदा डालकर फेंटे। थोड़ी देर बाद वनीला एसेंस मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लेने के बाद कप केक के सांचों में डालें। प्रत्येक कप में 2 किशमिश डालें। अब इन्हें पहले से गर्म ओवन में 160 डिग्री पर 30-35 मिनट तक बेक करें।
Source: भास्कर न्यूज